
उधमसिंह नगर दिनांक 3 जनवरी 2023 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के द्वारा जिला उधम सिंह नगर रुद्रपुर में क्रांतीज्योती भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जयंती में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले शिक्षा की देवी हैं यदि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले नहीं होती तो आज हम मूल निवासियों को पढ़ लिख कर हमारे अधिकार नहीं मिले होते क्योंकि समरसता की विचारधारा मूल निवासियों पर हावी थी उन्होंने कहा महिलाओं को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का काम माता सावित्री बाई फुले ने किया मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार जी ने बताया कि शिक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि शिक्षा नहीं होती है तो हम अज्ञानी और शूद्र कहलाते हैं शिक्षा ही सभी दुखों का निवारण है सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी मौर्या ने सावित्रीबाई फुले की बारे में प्रकाश डालते हुए कहा की महिलाओं को उनसे प्रेरणा उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए जब महिलाएं शिक्षित होंगी तभी देश में उन्नति होगी तथा अंधविश्वास दूर होगा l इस ऐतिहासिक दिन पर पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी द्वारा आर बी राम जी को रुद्रपुर विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष तथा कई कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई तथा मूलनिवासी सुधीर कुमार जी प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी संघ द्वारा अमर सिंह सैनी जी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया तथा कांता प्रसाद मौर्य जिला प्रभारी मूलनिवासी संघ द्वारा मूलनिवासी संघ के जिला अध्यक्ष मूलनिवासी चंद्रपाल मौर्य को बनाया गया तथा संजय पाल को मूलनिवासी संघ का जिला महासचिव बनाया गया lअमर सिंह सैनी, भूपेंद्र सैनी, हरीश मौर्य ,आरबी राम ,कांता प्रसाद मौर्य, बबलू सागर ,सूरज कुमार आदि लोग मौजूद थे।