हल्द्वानी आज दिनांक 30 अगस्त 2023 को प्रगतिशील अधिवक्ता संगठन के पदाधिकारियों की एक शोक बैठक संपन्न हुई। जिसमें हल्द्वानी शहर के नोटरी अधिवक्ता राजकुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। जो कि पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। कल रात आकस्मिक उनकी मृत्यु हो गयी। उनके निधन से नोटरी अधिवक्ताओं में आकस्मिक दुःख की लहर आ गयी। तथा उनके द्वारा शोक सभा कर उनके परिवार को दुःख सहने की मंगल कामना की गयी। वह एक युवा नोटरी अधिवक्ता थे। 2 वर्ष पूर्व ही उन्हें यह पद मिला था। उनके पीछे 4 लड़कियों व एक छोटा पुत्र को रोता विलकता छोड़ गए हैं। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गहरा दुःख व्यक्त किया गया। तथा वह एक मिलनसार व हंसमुख प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। तथा वे कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए अधिवक्ता थे। उनके इस आकस्मिक निधन पर बार एसोसिएशन हल्द्वानी ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया तथा तहसील परिसर हल्द्वानी में भी शोक की लहर ही रही है। आज शोक सभा में नोटरी एडवोकेट वसीम अहमद, एडवोकेट प्रमोद कुमार, संपादक वंचित स्वर, नोटरी एडवोकेट गंगा प्रसाद, एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा, एडवोकेट संजय बघरवाल, एडवोकेट मनोज कुमार, गणेश चंद्र, नवल किशोर, विपिन चंद्र, मोहन चंद्र, मोहन सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, अनिल कनौजिया, अनिल कुमार इत्यादि अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक चंद्र प्रकाश, ओम प्रकाश, फैजान, नंदा बल्लभ, विनोद कुमार शामिल रहे।