सोलापुर आज दिनांक 25 नवम्बर 2026 को बामसेफ के वर्तमान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आदरणीय मू. धनंजय झाकर्डे साहब का 25 नवम्बर 2026 को सुबह 4:30 बजे सोलापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से बामसेफ संगठन, फुले-अम्बेडकरी आंदोलन एवं मूलनिवासी समाज में शोक की लहर है।
मू. धनंजय झाकर्डे महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आंदोलन और संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
वे बामसेफ के ऑफशूट विंग मूलनिवासी सभ्यता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बामसेफ पब्लिकेशन के चेयरमैन, मूलनिवासी संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा मूलनिवासी संघटक (मराठी) के व्यवस्थापक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे।
वर्ष 2006-07 में मूलनिवासी संघ के लिए ‘राष्ट्रीय गीत माला की ऑडियो टेप’ निकालने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। उनकी अमर रचना ‘तन-मन-धन अर्पण हो, राष्ट्र हित में तर्पण’ संगठन का राष्ट्रीय गीत है, जिसे ‘भारतीय संविधान गीत’ भी कहा जाता है। संगठन का कार्यक्रम इसी गीत गायन से प्रारंभ तथा संपन्न होता है।
इसके अतिरिक्त, 24-25 अक्टूबर 2026 को पुणे में आयोजित मूलनिवासी सभ्यता संघ की ‘राष्ट्रीय वाङ्मय संगोष्ठी’ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

