
कोटद्वार गढ़वाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पौड़ी काण्ड 6 सितंबर 1932 की वर्षगांठ के अवसर पर पौड़ी काण्ड के नायक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी समाज सुधारक, उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड रत्न से विभूषित कर्मवीर जयानंद भारतीय की स्मृति एवम् उनके सम्मान में शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष 6 सितंबर को आयोजित होने वाले शैलशिल्पी पराक्रम दिवस पर कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम पर संगठन का सर्वोच्च सम्मान शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय सम्मान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है।वर्ष 2023 का यह सम्मान 6 सितंबर को कोटद्वार में प्रस्तावित छठवें शैलशिल्पी पराक्रम दिवस के अवसर पर sc/st इम्प्लाइज एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कुमार शिल्पकार को प्रदान किया जाएगा।
मालधनचौड़ काशीपुर निवासी,पेशे से शिक्षक मदन कुमार शिल्पकार दशको से समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिऐ अनवरत निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं, आपके द्वारा प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षको को संगठित करने के उद्देश से वर्षों पूर्व जिस शिक्षक संगठन की बुनियाद रखी गई थी आज वही शिक्षक संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षको के हितार्थ पूरे प्रदेशभर में एक मजबूत संगठन के रूप में काम कर रहा है।मदन कुमार शिल्पकार वर्तमान में sc/st इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समाज को अपनी उत्कृष्ट सेवाए दे रहे हैं।