नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी.परिसर के गणित विभाग में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 136वीं जन्म महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एम.सी. जोशी द्वारा रामानुजन के जीवनी में बहुत विस्तृत एवं सारगर्भित प्रकाश डाला गया। उसके उपरांत डा.एस.के.चन्याल ने रामानुजन द्वारा सही गई समस्त कठिनाइयों पर प्रकाश डाला गया। तदुपरांत कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर दीपक कुमार द्वारा गणित के आमजीवन में महत्व पर प्रकाश डाला गया। उसके उपरांत बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। तथा रामानुजन की जीवनी पर बनी चलचित्र The man who knew infinity का आनंद लिया। इस उपलक्ष्य में विभाग के समस्त सदस्य व छात्र उपस्थित रहे। तथा विभाग की छात्रा श्रुतिका द्वारा रामानुजन की जीवनी को विस्तृत रूप से बताया गया।