अल्मोड़ा द्वितीय बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने की और सदस्य सचिव डॉ डी.एस. बिष्ट (कुलसचिव) ने बैठक का संचालन किया। विश्वविद्यालय के अकादेमिक और शैक्षिक उन्नयन के लिए यह बैठक आयोजित हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों को अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया गया। बैठक में प्रो जगत सिंह बिष्ट (निदेशक, शोध एवं प्रसार निदेशालय/संकायाध्यक्ष, कला), डॉ मुकेश सामंत (सहायक परीक्षा नियंत्रक), प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (निदेशक),प्रो सुशील जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान),प्रो भीमा मनराल (संकायाध्यक्ष,शिक्षा संकाय), प्रो एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो जे एस बिष्ट (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो नीरज तिवारी,प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो मधुलता नयाल, प्रो शालिमा तबस्सुम, प्रो निर्मला पंत, प्रो वी डी एस नेगी, प्रो सोनू द्विवेदी आदि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यक्रमों के निर्धारण, शोध एवं अन्य गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये गए। बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, प्रो गिरीश चन्द्र साह, प्रो ज्योति जोशी, प्रो रुबीना अमान, प्रो अमित कुमार पंत, प्रो ए के नवीन, डॉ नवीन भट्ट, डॉ धनी आर्या, डॉ संदीप कुमार, डॉ पारुल सक्सेना,डॉ दीपक,, डॉ संगीता गुप्ता, डॉ रिज़वाना सिद्धिकी, डॉ मंजू कांडपाल, डॉ रजनी मेहता, डॉ अतुल चंद, डॉ पूरन मेहरा, विपिन जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश सती, दीवान राम, देवेंद्र पोखरिया, त्रिलोक सिंह बिष्ट, हेमा डसीला, हेमा चौहान, पवन रावल के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक, प्रशासनिक भवन के अधिकारी और कार्मिक, शैक्षिक परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।