जौनपुर दिनांक 13/05/2025 को समय साम 11:00 बजे से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्रामसभा मीरापुर ब्लॉक खुटहन जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी जयहिंद सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। जिसमें मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी आनंद कुमार एलआईसी एडवाइजर सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी सोनु कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ ने संगठनात्मक विचार दिए तथा संचालन का कार्य मूल निवासी लक्ष्मी सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में आज ग्राम सभा मीरापुर में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया।

