
हरियाणा रोहतक पी० जी० आई० में ठेके पर लगाए गए कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना के 13 वें दिन प्रदर्शन में लगातार PPID हरियाणा, MKKM हरियाणा, मूलनिवासी संघ हरियाणा सभी संगठन हुए शामिल सभी ने कर्मचारियों की मांग को सही बताया साथ ही उन्हें स्थाई करके उनकी मांग पूरी करने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई। सभी संगठनों ने आने वाले समय में तन-मन-धन से साथ सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूरे देश में निजीकरण के खिलाफ जंग लड़ रही है। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक व सहयोगी संगठन देश में निजीकरण को खत्म कर राष्ट्रीयकरण लाने के लिए बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर संविधान के अनुसार जो हक अधिकार प्रत्येक नागरिक को दिए गए हैं उनको जागरूक करने का काम किया। इस अवसर पर PPID पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा एडवोकेट विनोद कटारिया ने बताया कि मौजूदा सरकारों ने ठेका प्रथा के माध्यम से देश के नागरिकों को बंधवा मजदूर बना कर रख दिया है उन्होंने बताया की सरकारों को प्रत्येक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए और उनके लिए संविधान के अनुसार राज्य को अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि वह किसी का हक नहीं छीन रहे हैं वह अपना अधिकार मांग रहे है जो उन्हें दिया जाना उचित है, प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा मू० ईश्वर सिंह ने संविधान में दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई ओर विस्तृत जानकारी दी और रेवाड़ी की पुरी टीम,पार्टी के प्रभारी रोहतक मू० सत्यवान बल्लम,जिला अध्यक्ष रोहतक मू० महेंद्र सिंह जांगड़ा, जिला सचिव रोहतक मू० कृष्ण पांचाल, सचिव रोहतक मू० राजकुमार @ लीला फौजी, पीपल्स यूथ फ्रंट से मू० नरेंद्र कटारिया,MKKM के प्रदेश अध्यक्ष मू० देवेंद्र ने कहा कि एक कर्मचारी को उसके हक अधिकार दिए जाने चाहिए देश की उन्नति में उनका अहम योगदान है, मू० मुकेश कर्मा सोनीपत ने सभी ठेखा कर्मचारियों को सताए हुए लोग बताया। मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा मू० बाबूलाल कबीर पंथी ने मक्कम की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए 9 अक्टूबर 2025 को जंतर मंतर पर आने का आह्वान किया इस अवसर पर सभी गणमान्य साथी मौजूद रहे।