
पिथौरागढ़ विगत दिनों थाना जाजरदेवल क्षेत्र में दो लोग लापता हो गए थे। 60 वर्षीय उदय राम, भडकटिया निवासी, अपने घर से बिना बताये कहीं चले गए थे, जबकि 61 वर्षीय बसंती देवी, देवकटिया निवासी, जाजरदेवल बाजार क्षेत्र से लापता हो गई थीं। थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस ने जनपद के समस्त बैरियर्स और चौकियों पर लगातार चेकिंग की और आज, 20.10.2025 को दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। का0 देवेंद्र बिष्ट द्वारा उदय राम को चौकी घाट से सुरक्षित बरामद किया गया और उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं, बसंती देवी को जाजरदेवल बाजार क्षेत्र से सकुशल पाया गया और उन्हें उनके परिजनों के पास भेज दिया गया।