
टिहरी गढ़वाल आज दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को SC/ST/OBC वैचारिक महासभा की जनपदीय कार्यकारिणी की अहम बैठक आज टिहरी गढ़वाल के होटल शशि कॉम्प्लेक्स घनसाली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आर. डी. प्रभाकर ने की, जबकि संचालन मूलनिवासी संघ टिहरी के जिलाध्यक्ष विनोद लाल शाह द्वारा किया गया। इस बैठक में संगठन की वर्तमान चुनौतियों, रिक्त पदों की पूर्ति तथा आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कुछ पदाधिकारीयों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण जिला की बैठको में उपस्थिति न देकर तथा सदस्य शुल्क जमा करने में असमर्थता जताने पर दूरभाष द्वारा स्वेच्छा से त्यागपत्र प्रस्तुत किए हैं। तत्कालीन महासचिव रामचंद्र शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद लाल शाह, उपाध्यक्ष बिजल दास एवं संगठन सचिव विजय ढौंडियाल ने त्यागपत्र प्रस्तुत किया। संगठन के सशक्तिकरण के लिए रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से नए सदस्यों का चयन आवश्यक है। इस संदर्भ में इस व्यावहारिक परिस्थिति से निपटने और संगठन की मजबूती के लिए बैठक में पदों के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया:
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: धनीराम तलवान
– महासचिव: शूरवीर श्रीवाण
– उपाध्यक्ष: चंद्रमोहन नगवाण एवं प्रेम लाल त्रिकोटिया
– सचिव: बोबी श्रीवाल
– सह सचिव: मार्कण्डेय कोहली
इसी बैठक में विकासखंड भिलंगना की कार्यकारिणी गठन पर विशेष विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारी विकासखंड स्तर की कार्यकारिणी के लिए चयनित किए गए:
– अध्यक्ष: कीर्ति लाल शाह रंगीला
– महासचिव: किशन बेदवाल
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कमल तलवान
– उपाध्यक्ष: डॉ. प्रकाश चंद्र एवं युद्धवीर श्रीवाण
– सचिव: रितेश तलवान
– कोषाध्यक्ष: आशीष प्रभाकर
– मीडिया प्रभारी: अजय गहरवान
जिला अध्यक्ष आर. डी. प्रभाकर ने कहा कि यह पुनर्गठन संगठन के सामाजिक एकता, प्रभावी कार्यकुशलता और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य पालन हेतु बधाई देते हुए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन गढ़वाल मंडल के संयुक्त सचिव महावीर श्रीयाल, मूल निवासी संघ टिहरी के जिलाध्यक्ष विनोद लाल शाह, SC ST OBC वैचारिक महासभा जिला कार्यकारणी के अध्यक्ष आर डी प्रभाकर, महासचिव शूरवीर श्रीवाण, कोषाध्यक्ष कमलनयन शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धनीराम तलवान उपाध्यक्ष प्रेम लाल त्रिकोटिया सचिव बोबी श्रीवाल आय व्यय निरीक्षक रोशन लाल शाह, विकास खंड भिलंगना कार्यकारणी के अध्यक्ष अध्यक्ष: कीर्ति लाल शाह ‘रंगीला’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल तलवान, उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र, सचिव रितेश तलवान, कोषाध्यक्ष आशीष प्रभाकर समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य और गणमान्य उपस्थित थे। आने वाले दिनों में महासभा प्राथमिकता के साथ सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और विकास की योजनाओं को क्रियान्वित करने तथा वंचित समाज से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। संक्षेप में, यह बैठक महासभा के संगठनात्मक प्रबंधन को सुदृढ़ करते हुए समुदाय के हितों के लिए नयी उम्मीद और ऊर्जा लेकर आई है। जिला और ब्लॉक के पदों पर भी शीघ्र चयन कर महासभा को पूर्णता प्रदान की जाएगी।