जौनपुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में दिनांक 22/10/2025 को समय 1:00 से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्रामसभा बहाउदीनपुर ब्लॉक करंजाकला में सतत् प्रक्रिया के तहत बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी बहादुर गौतम सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। बैठक में मूलनिवासी ई० शिवमुरत राम पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बामसेफ व वर्तमान समाजिक चितंक, मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी अरविंद कुमार राव केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी अभय राज सदस्य मूलनिवासी संघ, मूल निवासी एडवोकेट मनोज कुमार चौधरी पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण सचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी अमरसिंह सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी गौरव कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ ने संगठनात्मक विचार दिए। तथा संचालन का कार्य मूल निवासी अजय कुमार सदस्य मूलनिवासीय संघ के द्वारा किया गया। ग्रामीण अंचलों में आज ग्रामसभा बहाउदीनपुर में संगठन बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया।

