द्वाराहाट आज दिनांक 06.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी द्वारा उपकोषागार द्वाराहाट में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पेंशनरो व वरिष्ठ नागरिकों को साइबर जागरूकता, डिजिटल अरेस्ट आदि के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। वरिष्ठ उ0नि0द्वाराहाट मीना आर्या द्वारा आशा कार्यकर्ताओ को महिला सुरक्षा कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के लिये उपयोगी उत्तराखंड पुलिस ऐप के गौरा शक्ति के बारे में बताया गया।साथ ही साइबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

