कोटद्वार गढ़वाल आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को शैलशिल्पी विकास संगठन के तत्वाधान में वार्ड नं 22 सिम्मलचौड़ स्थित उत्तराखंड रत्न,कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के महान संविधान का निर्माण कर आजाद भारत को लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान किया, एवं करोड़ों वंचित शोषित लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर उनके जीवन को प्रकाशित किया, उन्होंने भारत के संविधान में न्याय, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व जैसे मूल्यों के साथ समतामूलक भारत का निर्माण किया, उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता देश के संविधान को सुरक्षित रखने की है, अगर देश का संविधान कमजोर होगा तो निश्चित ही देश भी कमजोर होगा। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सेवानिवृत जिला उद्यान अधिकारी जयदेव सिंह मानव एवं संचालन विकास कुमार आर्य ने किया, इस अवसर पर शिवकुमार, एडवोकेट जोनी कुमार,सोमपाल सिंह, गिरीश चंद, तेजपाल सिंह, उमेश बेरवाल, अनिल कुमार, कैलाश कुमार, विक्की, हरेंद्र कुमार, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

