हजारीबाग दिनांक 25 दिसंबर 2025 को अम्बेडकर चौक डिस्ट्रिक्ट मोड़ हजारीबाग में मूलनिवासी संघ ने मनुस्मृति दहन दिवस मनाया। आज ही के दिन 25 दिसंबर 1927 को डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने असमानता, गैर बराबरी और महिला विरोधी मनुस्मृति को जलवाया था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देश के लगभग सभी जिलों में मूलनिवासी संघ द्वारा मनुस्मृति दहन दिवस आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ संबोधन सत्र से किया गया जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मूलनिवासी निशांत सिंहा, अधिवक्ता एवं संचालन जिलाध्यक्ष मूलनिवासी रजनी वर्मा, अधिवक्ता ने किया। कार्यक्रम का विषय “मेरी शान, भारत का संविधान” था जो “बी एस-4” यानि “भारतीय संविधान सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन ” के तहत् झारखंड के सभी जिलों में किया गया। इस कार्यक्रम को संगठन के प्रदेश पदाधिकारी झम्मन महतो, ज्योति दास, वीणा प्रसाद, गणेश यादव, बी एन दास, प्रवीण प्रियदर्शी, सुदामा दास एवं जिला के पदाधिकारी धनेश्वर रजक, कीर्तन राम, जीतेंद्र दास, अशोक दास, बसंत मेहता, चंद्रदेव दास, सुनीता मेहता, विनोद दास, एम गोपाल, इस्लाम अंसारी, अलका वर्मा अधिवक्ता, श्रीराम कुशवाहा, अमित भारती, फूलचंद रविदास, अधिवक्ता नंदकिशोर कुशवाहा, सरिता देवी, पप्पू कुमार दास, राजवीर कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने संबोधित किया और संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों की जानकारी लोगों को दी गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मूलनिवासी संघ के जिला महासचिव मू. बलदेव दास ने किया।

