कोटद्वार शैलशिल्पी विकास संगठन के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका, क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी, उक्त कार्यक्रम उत्तराखंड रत्न, कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय वार्ड नंबर 22 सिम्मलचौड़ कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड में प्रस्तावित है। माता सावित्रीबाई फुले भारत में महिला मुक्ति की प्रेणता के रूप में जानी जाती हैं, उन्होंने महिलाओं की शिक्षा उनके सशक्तिकरण के लिए रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़कर अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर आजन्म कार्य किया एवं समाज में फैले छुआ-छूत, सतीप्रथा, बालविवाह, विधवा विवाह निषेध,अंधविश्वास, पाखंड के विनाश के लिए जीवनपर्यंत योगदान दिया है, उनकी क्रांतिकारी शिक्षाओं को याद करने एवं उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता सावित्री बाई फुले की जयंती कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश राठी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया जाएगा। जयंती कार्यक्रम निम्नांकित विवरण के अनुसार आयोजित किया गया है।
दिनांक- 03 जनवरी 2026
समय- प्रातः 10 बजे
स्थान- उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति पुस्तकालय,
वार्ड नंबर 22, सिम्मलचौड़, कोटद्वार, गढ़वाल (उत्तराखंड)
भवदीय-
विकास आर्य
प्रदेश अध्यक्ष
शैलशिल्पी विकास संगठन मुख्यालय – कोटद्वार, गढ़वाल, उत्तराखंड


