मजखाली (अल्मोड़ा) भारत की पहली महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर गरीबी एवं शैक्षिक उत्थान समिति उत्तराखंड के बैनर तले एक गोष्ठी मजखाली में आयोजित की गई। जिसमें माता सावित्रीबाई फूले के जीवन और रूढ़ीवादी समाज में महिला शिक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। गोष्ठी का संचालन समिति के अध्यक्ष पूरन शिल्पकार द्वारा किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज आर्य, जगदीश चंद्र, नन्द राम, चंदन राम, रमेश चंद्र, राजेन्द्र राम, गोविंद राम, प्रेम कुमार, गोविंद सिंह, देव सिंह, राकेश कुमार, तिलोग राम, प्रकाश चन्द्र, जफर खान, किशोर राम, पुष्पा देवी, कमला देवी आदि ने प्रतिभाग किया।


