द्वाराहाट आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर अंबेडकर पार्क चौखुटिया रोड द्वाराहाट में बी० आर० अंबेडकर समिति द्वाराहाट ने बड़ी धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। सर्वप्रथम सभी लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा को नमन करते हुए उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद एक सभा का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष भुवन चंद लहरी द्वारा की गयी। सभा को संबोधित करते हुए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय संगठन सचिव एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। भारतीय संविधान को तैयार करने में बाबा साहब और पूरे संविधान सभा को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा और 26 जनवरी 1950 से संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया गया। कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मूलनिवासी प्रताप राम, मूलनिवासी हरीश आगरी, मूलनिवासी कृष्ण प्रसाद, मूलनिवासी प्रकाश चंद बौद्ध, मूलनिवासी अनिल कुमार, मूलनिवासी प्रकाश आगरी आदि लोग मौजूद रहे।




