मध्य प्रदेश दिनांक एक फरवरी 2026 दिन रविवार को पीपीआईडी के बैनर तले ग्राम कुटाई विधानसभा क्षेत्र एवं जिला मैहर मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास की 649वीं एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार की 102वी जयंती संयुक्त रूप से बड़े ही उत्साह से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मू आर जी सिंह प्रशिक्षण सचिव पीपीआईडी जिला मैहर, मू डी एल कुशवाहा कोषाध्यक्ष, मू बद्री प्रसाद कुशवाहा कुशियारी, मू मोलई प्रसाद कुशवाहा करैया, मू नत्थू सिंह मू अमरजीत सिंह, मू गणेश पटेल गोरईया ने उपरोक्त दोनों महापुरुषों के जीवनी पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित जनसमूह में मू राम जियावन सिंह सोनवारी, मू सौखीलाल कुशवाहा मैहर, एवं गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुषों ने उपस्थित रहकर एतिहासिक जानकारी से अवगत हुए। कार्यक्रम का संचालन मू डी एन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पीपीआई डी ने किया।

