अल्मोड़ा आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट की न्याय पंचायत चमकाना तथा विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से आच्छादित किया गया। न्याय पंचायत चमकाना में आयोजित शिविर में 363 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जबकि न्याय पंचायत ताकुला में आयोजित शिविर में 86 लोगों को लाभ मिला। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही प्रमाण पत्र, पेंशन, स्वास्थ्य, राजस्व, सामाजिक कल्याण, कृषि एवं अन्य विभागीय सेवाओं से संबंधित कार्यों का भी निस्तारण किया गया। प्रशासन द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

