अल्मोड़ा आज दिनांक 11.2.2026 को प्रोफेसर संजीव आर्य ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। प्रोफेसर संजीव आर्य 19 वर्षों से विश्वविद्यालय की सेवा के रहे है। एक अच्छे शिक्षक के साथ प्रसिद्ध चित्रकार है। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक आयोजनों के साथ प्रशासन के कई पदों पर कार्यरत है। विश्वविद्यालय की केंद्रीय पुस्तकालय के इंचार्ज प्रोफेसर भी है। इस मौके पर प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी, संकाय अध्यक्ष, दृश्य कला, डॉ कौशल कुमार, तरुण शर्मा, पूरन मेहता, संतोष व अनेकों शोधार्थी ओर विद्यार्थी उपस्थित रहे।

