भीमताल दिनांक 16 मार्च 2026 को मूलनिवासी तुलसी द्वारा अपने पति नंदकिशोर का चौथा स्मृति दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी अपने आवास ल्वेशाल डोब पर आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में अपने सभी महापुरुषों को याद करते हुए अंधविश्वास व पाखंडवाद से दूर रहने व विज्ञान व तर्क वादी बनने का संकल्प लिया गया, संगोष्ठी में बामसेफ के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय व्यापी प्रोग्राम bs4 की चर्चा हुई। संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले बुद्धिजीवियों में एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र, हरिश्चंद्र , मोहन राम, राजेंद्र कुमार, गोपाल, आर टम्टा, प्रकाश, जगन्नाथ, पूजा आर्य, अंजलि पुत्र मोहित कुमार एवं गर्व किशोर सहित लगभग 60 लोगो ने अपनी उपस्थिति रखी।

