हरिद्वार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन एवं एक सरिया का टुकड़ा बरामद। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। महावीर विहार स्थित एक घर से 01 मोबाइल फोन एवं गुल्लक चोरी की गई थी। गुल्लक से मिले रुपयों को दोनों आरोपियों ने आपस में बांटकर खाने-पीने में खर्च कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

