टिहरी गढ़वाल थाना लंबगांव क्षेत्र में युवक की मृत्यु के संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 09/2026 धारा 103(1)/3(5) बी0एन0एस0 व धारा 3(2)(V) sc/st act से सम्बंधित दोनों अभियुक्तगण गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी चंबा को सुपुर्द कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करते हुए प्रभावी व विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
विवेचना अधिकारी क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही विवेचक द्वारा गवाहों के बयान दर्ज कर आवश्यक जांच कार्यवाही संपादित की गई।
पूछताछ एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्तों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
मृतक का पोस्टमार्टम 03 चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-यशवीर सिंह पवार पुत्र विद्या सिंह पवार, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम फूलगढ़ बाला, तहसील प्रतापनगर, पट्टी ओण, जनपद टिहरी गढ़वाल।
2-विद्या सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय माधव सिंह, उम्र 66 वर्ष, निवासी उपरोक्त।

