अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कीड़ा अनुभाग का विधिवत उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा कुलसचिव डॉक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार शाह, विश्वविद्यालय के कीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातियाँ अर्जित की है। आगे भी ऐसी उपलब्धियां हासिल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने क्रीड़ा अनुभाग में राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से संबंधित पोस्टर भी देखे और उनकी सराहना की।
इस अवसर पर देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, हरीश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, प्रेम लटवाल, ईश्वर बिष्ट, आलोक वर्मा, हेमा डसीला, दीवान सिंह, पवन रावल, विनीत कांडपाल, दीवान राम सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।

