नई टिहरी बहुचर्चित केतन लाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पीपीआईडी (PPID) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नैनीताल हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. प्रमोद कुमार पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी सहयोग का भरोसा दिया।
डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक समाज में कानून का राज सर्वोपरि होना चाहिए और दोषियों को शीघ्र तथा कठोर दंड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक होने पर उच्च न्यायालय सहित सभी संवैधानिक और कानूनी मंचों पर प्रभावी पैरवी की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा और अधिकारों की भी पूरी रक्षा की जानी चाहिए।
इस दौरान परिजनों ने घटना के बाद की परिस्थितियों और न्याय की अपनी अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया। डॉ. प्रमोद कुमार ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
इनके साथ राज्य उपाध्यक्ष उत्तराखंड चंदन मूलनिवासी राज्य संगठन सचिव दिगम्बर सिंह, मनोज कुमार एवं सिमरन शाह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे
क्षेत्र में उनके दौरे को लेकर लोगों में भी चर्चा रही और कई स्थानीय लोगों ने मामले में शीघ्र न्याय की मांग दोहराई।

