हल्द्वानी दिनांक 6 अगस्त 2026 को हल्द्वानी महानगर के ग्राम सभा प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन मूलनिवासी गंगा प्रसाद द्वारा किया गया जिसमें पार्टी संगठन के सदस्य अभियान विस्तार एवं जनहित के मुद्दों एवं समाज में जन्मे महापुरुषों के जीवन परिचय के साथ-साथ मजदूर किसान युवा छात्र एवं मजदूर लोगों की जन समस्याओं बेरोजगारी स्वास्थ्य चिकित्सा एवं शिक्षा को प्रदेश में बेहतर व मजबूत बनाने हेतु परिचर्चा बैठक की गई बैठक में मूलनिवासी चंदन राम प्रदेश उपाध्यक्ष, मूल निवासी एडवोकेट गंगा प्रसाद प्रदेश संगठन सचिव, हरीश राम जिला उपाध्यक्ष, अंशुमान सिंह जिला महासचिव, शंकर कोहली, इरशाद अंसारी महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी, राम अवतार, गंगाराम, पातीराम कश्यप आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

