रामपुर सोशल मीडिया/मोबाइल के माध्यम से कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री वायरल किए जाने के मामले में एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रामपुर को भी शिकायत भेजकर जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुकेश पुत्र जमुना प्रसाद द्वारा मोबाइल स्क्रीन से संबंधित फोटो/सामग्री को वायरल किया गया, जिससे शिकायतकर्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा एवं मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त कृत्य से सामाजिक रूप से भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर मोबाइल एवं वायरल सामग्री की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा चुका है और अब उम्मीद है कि पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाएगी।
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने भी संबंधित थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गंगा शाह, संवाददाता

