हल्द्वानी आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को आजादी पर्व के 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष पर हल्द्वानी महानगर में पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट गंगा प्रसाद के नेतृत्व में मंगल पड़ाव हल्द्वानी के डॉक्टर अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए एवं उनके संघर्षों एवं संविधान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए 1857 से 1947 तक की क्रांतिवीर शहीदों को नमन करते हुए तथा उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का संकल्प उपस्थित जिम्मेदार नागरिकों के द्वारा लिया गया। तथा वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए आज कार्यक्रम में चंदन राम मूलनिवासी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लक्ष्मी नारायण जिला अध्यक्ष एवं नवल किशोर आर्य जिला मीडिया प्रभारी एवं इरशाद अंसारी महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी कृष्ण चंद्र दिनेश कुमार नवीन चंद्र शशि देवी विमला देवी काफी संख्या में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

