छानी ल्वेशाल राजकीय प्राइमरी पाठशाला छानी ल्वेशाल में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139 वर्षगांठ पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को पुष्पांजलि अर्पित की उनके व्यक्तित्व पर व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने जिन भूमिहीनों को ततसमय भूमि आवंटित की थी वह भूमि अब तक आवंटित के नाम पर दर्ज नहीं हुई है उसे भूमि पर आवंटी काबीज है और काश्तकारी कर रहे थे परंतु वह भूमि उनके नाम दर्ज न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है भूमि को अवंटीयों के नाम पर कागज माल में दर्ज करने का प्रस्ताव रखा गया 1925 में डोयोलीडाडा में शिल्पकार सम्मेलन किया गया वहां हरिप्रसाद टम्टा का स्मारक स्थल बनाने का भी प्रस्ताव किया गया! वक्ताओं ने कहा की सरकार मुंशी हरी प्रसाद टम्टा के विचारों के अनुरूप सरकारी स्कूलों के स्तर को सुधारे क्योंकि गरीब किसानों मजदूरों एवं शिल्पकारों के बच्चे इन्हीं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं अनुसूचित जाति के भूमिहीन लोगों को भूमि आवंटित की जाए ताकि हरिप्रसाद टम्टा का सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत कुमार ने की सगोष्ठी मेँ मुख्य अतिथि पूर्व अधिशासी अभियंता किशन चन्द्र, विशिष्ट अतिथि नारायण राम एडवोकेट उपाध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी रहे! इस अवसर पर क़ो जिला अध्यक्ष दीप कुमार भीम आर्मी सूरज कुमार चंद्र प्रकाश पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित कुमार सारथी फाउंडेशन के दिनेश राज, निशा देवी, मीना देवी, नीमा आर्या, मंजू देवी, ग्राम प्रधान मंगल ललित आगरी, बिट्टू, मंगल टम्टा, पप्पू कुमार जगदीश ने सम्बोधित क़िया! समस्त ग्रामवासी एव बच्चे तथा आसपास के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रकाश राम द्वारा किया गया।

