अल्मोड़ा आज दिनांक 2 सितंबर 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक जिला इकाई अल्मोड़ा की एक आम बैठक संपन्न हुई। जिसमें 20 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने जा रही मजदूर महागर्जना महारैली में जाने की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला प्रभारी रफीक अहमद ने किया। बैठक में सुरेश लाल, सुंदर राम, तारी राम, कमलेश कुमार, हरीश लाल, गोकुल प्रसाद, सुधीर कुमार, कुंवर राम, अब्दुल जहीर आदि लोग मौजूद रहे।

