पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ जिले के ब्लॉक गंगोलीहाट में भीम आर्मी के अध्यक्ष महादेव आर्या का शव असामान्य परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
घटना को लेकर जिला प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा घटना की सच्चाई सामने लाने की मांग की गई है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है।
बताया गया है कि भीम आर्मी की टीम मौके पर पहुंच रही है। संगठन ने पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने और न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग करने की बात कही है।

