मजखाली (अल्मोड़ा) राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश टम्टा को विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड राज्य विज्ञान पुरोधा पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
सम्मान समारोह में उन्हें पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल बिष्ट तथा यू-कॉस्ट के प्रभारी निदेशक एनसी जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पुरस्कार से सम्मानित होने पर बामसेफ संगठन, मूलनिवासी संघ और अन्य सामाजिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान है, बल्कि विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

