अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या, विशिष्ट अतिथि प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान), प्रो एच आर कौशल( संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), प्रो अखिलेश नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो हरीश चंद्र जोशी (संकायाध्यक्ष, कला), प्रो रिजवाना सिद्दीकी (संकायाध्यक्ष, शिक्षा) के साथ छात्रसंघ पदाधिकारी मंचाशीन रहे।
छात्रसंघ-2025-26 पदाधिकारियों, एनएसएस, एनसीसी, खिलाड़ी और संकायों के प्रथम आये विद्यार्थियों का सम्मान कर अव्वल आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह से पूर्व परिसर स्थित सरस्वती मूर्ति, सुभाष चन्द्र बोस, सोबन सिंह जीना, स्वामी विवेकानंद की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। संगीत की छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और कुलगीत का गायन किया।
छात्रसंघ समारोह में सचिव ने वार्षिक प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया और पदाधिकारियों को बात रखने हेतु आमंत्रित किया।
छात्रसंघ सचिव विशाल बिष्ट ने आख्या प्रस्तुत की। लोकेश सुप्याल (अध्यक्ष), भूपेश गैडा (उपाध्यक्ष), निकिता रौतेला (छात्रा उपाध्यक्ष), विशाल सिंह बिष्ट (सचिव), दिनेश कुमार (संयुक्त सचिव),, विनय कनवाल (कोषाध्यक्ष), दर्शन कुमार (सांस्कृतिक सचिव), निखिल कपकोटी ( विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि) और विभिन संकायों के संकाय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रो जगत सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक) ने कहा कि छात्रसंघ (2025-26) के पदाधिकारियों ने वर्ष की उपलब्धि प्रस्तुत की है। इस छात्रसंघ ने बेहतर ढंग से कार्य करते हुए अपनी बात रखी है जिसकी प्रशंसा करता हूँ। प्रो बिष्ट ने कहा कि वार्षिक समारोह विद्यार्थियों द्वारा वर्षभर में अर्जित उपाधियों का पिटारा है। यह सांस्कृतिक नगरी है जहां से वैज्ञानिक, विद्वान हुए हैं। हमारे विद्यार्थी, अल्मोड़ा की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा का ध्यान रखकर चुनाव में प्रतिभाग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मकता के साथ परिसर प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।
समारोह में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने सभी पदाधिकारियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
इसके उपरांत अतिथियों द्वारा छात्रसंघ के पदाधिकारियों, एनएसएस शिविरार्थी, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न विषयों में अव्वल आये विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो संजीव आर्या ने सत्र 2026-27 के छात्र संघ चुनाव की घोषणा की। कुलानुशासक डॉ धनी आर्या ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।समारोह का संचालन डॉ गिरीश अधिकारी, डॉ कौशल ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा इंचार्ज डॉ दीपक टम्टा, डॉ खगेन्द्र खोलिया ने सहयोग दिया।

