

हल्द्वानी कैंचीधाम नैनीताल और भवाली में लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में पुलिस ने काठगोदाम-हल्द्वानी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम मौजूद रहे। बैठक में आज के एग्जिट और डायवर्जन प्लान की विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने दिए सख्त निर्देश –
1 पहाड़ की ओर जाने वाले सभी वाहनों को सायं 3:30 बजे तक ही निर्धारित नैनीताल रूट से आगे जाने दिया जाएगा
2.शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नैनीताल रूट पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
3 सभी चालकों को वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करने और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़ा न करने के निर्देश दिए गए।



