नैनीताल डी.एस.बी. कैंपस, नैनीताल में आज एक योगा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कैंपस के अनेक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अंबेडकर हॉस्टल, पाइंस (नैनीताल) के छात्रों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। उपस्थित लोगों द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को बेहद शानदार, सफल और प्रेरणादायक बताया गया।
इस विशेष अवसर पर योग के महत्व को साझा करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबेडकर हॉस्टल के कई छात्र मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मनीष कुमार, अजय कुमार, विशाल, नवीन कुमार, अंकित और कमल कुमार सहित अन्य छात्र शामिल थे।

