देहरादून अनु0 जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, उत्तराखंड द्वारा संगठनात्मक मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर अक्टूबर माह में कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडल की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को हल्द्वानी में कुमाऊँ मंडल तथा 25 अक्टूबर 2026 को देहरादून में गढ़वाल मंडल की बैठक होगी। इनमें प्रदेश, मंडल एवं जिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
बैठकों में संगठन की 19 सूत्रीय मांगों पर सरकार एवं विभाग के साथ प्रस्तावित वार्ता की तैयारी, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, आगामी रणनीति तथा संगठन के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मंडलीय एवं जिला अधिवेशनों की तिथियों, आयोजन की जिम्मेदारियों, सदस्यता अभियान और संगठन के विस्तार की रूपरेखा तय की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को प्रदेशभर में और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। सभी पदाधिकारी सामूहिक जिम्मेदारी के साथ शिक्षक हितों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

