नई टिहरी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से निरीक्षण के लिए पहुंचे अवर सचिव हीरामन राम ने आकाशवाणी केंद्र नई टिहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मसूरी से बीके काला तथा दूरदर्शन देहरादून से नवीन जोशी भी आकाशवाणी केंद्र पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान आकाशवाणी केंद्र में स्वच्छता से संबंधित व्यवस्थाओं और गतिविधियों की जानकारी ली गई। केंद्र में कार्यरत तोताराम ने निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारियों को स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर केंद्र की स्वच्छता व्यवस्था और संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेना रहा।
गंगा शाह पत्रकार, नई टिहरी

