हल्द्वानी उत्तराखंड अनुसूचित जाति /जनजाति एम्पलाइज फेडरेशन की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस), काठगोदाम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार तथा एससी/एसटी कार्मिकों के अधिकारों और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर, प्रांतीय महासचिव इंजीनियर सुनीत सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, संरक्षक मदन शिल्पकार एवं सचिवालय समीति के अध्यक्ष कमल कुमार, मोतीलाल तेगवाल, कुमाऊँ मंडल संयोजक विनोद कुमार, एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष डीआर बाराकोटी, कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर टम्टा तथा नैनीताल शिक्षक एसोसिएशन के महासचिव दीप दर्शन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से कुमाऊँ मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इंजीनियर मनोज कुमार को अध्यक्ष, महेंद्र टम्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन राम आर्य को उपाध्यक्ष (पुरुष), डॉ. रचना टम्टा को उपाध्यक्ष (महिला), इंजीनियर सत्यपाल सिंह को महासचिव, शंकर लाल को कोषाध्यक्ष तथा इंजीनियर विनोद कुमार को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रांतीय नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन को कुमाऊँ मंडल में और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा एससी/एसटी कार्मिकों की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे
इस अवसर पर संगठन की एकजुटता बनाए रखने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर पदोन्नति में आरक्षण की बहाली के लिए संगठित प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

