भिकियासैण (अल्मोड़ा) आज दिनांक 7 नवंबर 2023 को बी एस फोर डोर टू डोर के तहत ग्राम पंचायत सुरे विकासखंड भिकियासैण में जन जागरूकता अभियान के क्रम में एक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय संविधान और मौलिक अधिकारों पर चर्चा की गई। जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक में पी पी आई डी के प्रदेश संगठन सचिव प्रकाश चंद आर्या, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश आगरी, भरत कुमार, राधेश्याम, आनंद लाल, भुवन राम, गंगाराम, विमला देवी, गंगा देवी, शारदा देवी, लीला देवी, जयंती देवी, शांति देवी, गिरीश कुमार, भागुली देवी आदि लोग मौजूद थे।

