
भिकियासैण (अल्मोड़ा) आज दिनांक 7 नवंबर 2023 को ग्राम सभा सुरे में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की एक आम बैठक का आयोजन किया गया। और साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया गया। जिसमें पी पी आई डी के प्रदेश संगठन सचिव प्रकाश चंद आर्या द्वारा होनहार कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर चंद्र आर्या को भिकियासैंण का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी में उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। तथा उन्होंने अपने कई साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। तथा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने कहा कि हम पार्टी की नीतियों से काफी प्रभावित हुए हैं। बैठक में भुवन राम, आनंद लाल, राधेश्याम, विमला देवी, गंगाराम, गिरीश आर्या, भरत कुमार, गंगा देवी, आदि लोग मौजूद थे।