द्वाराहाट अल्मोड़ा आज दिनांक 3 जनवरी 2025 को मूलनिवासी संघ द्वाराहाट इकाई ने ग्राम तिलपड़ा के क्रिकेट मैदान में भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले की फोटो (चित्र) पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गयी। इसके पश्चात सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मूल निवासी प्रदीप कुमार ने राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जीवन के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सर्वप्रथम शिक्षा के दरवाजे माता सावित्रीबाई फुले और राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले ने खोलें उन्होंने बताया पहले महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार नहीं था। माता सावित्रीबाई फुले और राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले के प्रयास से पहली बार भारत में महिलाओं के लिए विद्यालय खोले गए जिससे महिलाओं को पढ़ने का अधिकार मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूल निवासी प्रदीप कुमार, संचालन बामसेफ कार्यकर्ता राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। बैठक में मूलनिवासी संघ के राज्य संगठन सचिव प्यारेलाल, ग्राम प्रधान पूजाखेत कृष्ण कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष इंदु देवी, सुनीता, गंगा देवी, प्रिया देवी, आशा, धर्मा देवी, हंसी देवी, हिमांशु, कैलाश, दयाल, चेतराम, हीरालाल, दीपक, खेमचंद, गोपाल, अंकित राज आदि लोग मौजूद रहे।

 
                         
  
  
  
  
  
 