हल्द्वानी नैनीताल आज दिनांक 3 जनवरी 2025 को अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन नैनीताल के तत्वाधान में भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बुद्ध पार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले की फोटो (चित्र) पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गयी। इसके पश्चात जनपद में विभिन्न विद्यालयों में तथा सामाजिक कार्यक्रमों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही 11 शिक्षिकाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में मीरा सिंह, सुनीता आर्या, बसंती देवी, किरण बनौली, सुमन आर्या, पुष्पा आर्या, नीरू कपूर, नीलम घूसिया, एडवोकेट अंजू राज, सीमा आर्या थी। इस अवसर पर इंद्र कुमार आर्या, मुकेश चंद्र बौद्ध, दुर्गा प्रसाद, प्रियंका, त्रिलोक टम्टा, देवेंद्र कुमार, आर पी गंगोला, सुरेश ग्वासीकोटी, जी आर टम्टा, दीपक चनियाल, डी आर बाराकोटी, देवराम आर्या, चंद्र प्रकाश, मंजू रानी, सूरज प्रकाश, संजय कुमार, मीमांसा आर्या, शंकर लाल, विपिन बिहारी, विजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टम्टा तथा संचालन जिला मंत्री दीप दर्शन ने किया।

 
                         
  
  
  
  
  
 