उत्तर प्रदेश दिनांक 03,01,2025 दिन शुक्रवार को मूल निवासी संघ व लक्ष्य कमांडो लखीमपुर खीरी द्वारा मू0 बिन्दू गौतम के आवास मो0 शिव कालोनी लखीमपुर में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रान्ति ज्योति नारी मुक्त आन्दोलन की प्रणेता महान समाज सेविका, दार्शनिक, कवित्री, शिक्षाविद, नारी शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिये जीवन भर समर्पित रहने वाली राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले जयन्ती दोपहर एक बजे बडे ही धूम-धाम से मनाई गयी जिसमें माता सावित्री बाई की फोटो पर पुष्पांजलि करने के पश्चात उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया व माता सावित्री बाई फुले के ऊपर गायन बजायन कार्यक्रम हमारी मूल निवासी संघ व लक्ष्य कमांडो लखीमपुर खीरी के बहनो द्वारा बखुबी किया गया व माता के जन्म दिन पर केक काट कर सभी बहनों को वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70-75 बहने उपस्थित थी। सभा समापन करते हुए बिन्दू गौतम उपाध्यक्ष मूल निवासी संघ उ0 प्रदेश मध्य द्वारा सभी बहनो को कार्यक्रम सफल करने पर हार्दिक शुभकामनायें व बधाई दी।

 
                         
  
  
  
  
  
 