नई दिल्ली दिनांक 3 जनवरी 2025 दोपहर 3 बजे से स्थान बुद्ध वाटिका c-41, एकता मार्ग नंगली विहार एक्सटेंशन बापरोला नजफगढ़ नई दिल्ली में शोभा यादव, मीरा गौतम, संजू मौर्या, प्रीति पटेल, सुजाता महतो, संध्या गुप्ता, सुनीता सिंह, मुन्नी पटेल, किरन कुशवाहा, सुभावती पटेल, रूबी पटेल, सुनीता पटेल, कविता पटेल, अनिता मौर्या, अर्चना शर्मा, रिंकी प्रजापति, आशा ममता, प्रमिला चौहान, सुधा पासवान, मीना गौतम, शकीला खान, नीलिमा कुशवाहा, आदि के नेतृत्व और 70 महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति में माता सावित्री बाई फुले का जन्मदिन मनाया गया। धम्माचार्य करुणाशील रौशन नेत्रिशरण पंचशील, के साथ माता सावित्री बाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि विधायक महेन्द्र यादव नें नववर्ष की मंगल कामनाओं के साथ मातृ शक्ति को जागरूक होने की बात कही। वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल सोलंकी ने मातृ शक्ति को माता सावित्री बाई फुले के आचरण को जीवन में उतारने की बात रखी। मानव विकास वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि एक जागरूक महिला पूरे परिवार को जागरूक बना सकती हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी हरीराम गौतम ने माता सावित्री बाई फुले पर विधिवत प्रकाश डाला। समारोह में चित्रसेन के के मौर्य, आशीष घोष, सुमित सिंह, अभय गुप्ता, आदर्श मौर्य का पूर्ण सहयोग रहा। संचालक और आयोजक अमरेश मौर्य ने सबको धन्यवाद देते हुये बार बार समाज को जागरुक करने की बात रखी।

 
                         
  
  
  
  
  
 