जागेश्वर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अल्मोड़ा निर्देशन में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के उपलक्ष्य में दिनांक 20 फरवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक “HAQ KI BAAT” विशेष अभियान के अनुक्रम में दिनांक -26/02/2025 को अधिकार मित्र कृष्ण कुमार द्वारा जागेश्वर में विधिक जागरुकता स्टाल लगाया गया। जिसमें निशुल्क सरल ज्ञान माला पुस्तकें व आगामी लोक अदालत व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंफ्लेट वितरित किये गए एवं नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015,कानूनी जागरूकता और मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत के लाभ, डिजिटल गिरफ्तारी/साइबर अपराध, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं,श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि,यातायात नियमों , निशुल्क विधिक सहायता2002,आगामी 8/3/2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।