द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 3 जनवरी 2026 को क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फूले की जयंती के अवसर पर बामसेफ एवं मूलनिवासी संघ के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामसभा कुन्स्यारी में बी० एस० फोर० भारतीय, संविधान, सम्मान, सुरक्षा, संवर्धन कार्यक्रम के तहत एक संक्षिप्त मोटिवेशनल कैंप आयोजित किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से माता सावित्रीबाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर ग्रामसभा कुन्स्यारी में पी० एस० ए० का गठन किया गया जिसमें भूपाल राम अध्यक्ष व दीपा देवी, रितु देवी, हेमा देवी, निशा और दीपक को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मूलनिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल ने किया व अध्यक्षता मूलनिवासी संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रताप राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बामसेफ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र, ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार, मूलनिवासी रमेश चंद्र, निशा लक्ष्मी देवी नीमा देवी माधवी देवी लच्छी राम, अम्बी राम आदि लोग मौजूद रहे।


