हरियाणा दिनांक 2 अप्रैल 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कटारिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राधे श्याम खरखोदा, जिला प्रभारी सत्यवान बलम, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जांगड़ा व जिला सचिव राजकुमार फौजी मजदूरों की समस्या को लेकर लेबर कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे लेबर कमिश्नर द्वारा मजदूरों की समस्या पर बात की गई व जिला के ALC को मामला सपुर्द किया गया था जिसमें चार से ज्यादा मजदूरों को बिना किसी कारण के R.S.Plast Groth company से निकाल दिया गया था व उनकी सैलरी नहीं दी गई थी। उनकी छुट्टियां काट दी गई थी। इस विषय पर PPID के प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा ने मज़दूरी अधिनियम के तहत सारी मांगे रखी जिस का कोई भी डॉक्यूमेंट कंपनी द्वारा पेश नहीं किया गया इस पर एक मौका ओर कंपनी को दिया गया। PPID पूर्ण रूप मे मजदूरों की लड़ाई लड़ कर उनको पूरा न्याय दिलाने के लिए तत्पर है।

