चौबटिया (रानीखेत) अल्मोड़ा जिले के किसानों ने उद्यान विभाग चौबटिया रानीखेत में पोलीहाउस घोटाले को लेकर एक प्रदर्शन किया, जिसमें किसानों ने उद्यान विभाग पर कुमाऊं मंडल के किसानों से एक वर्ष पूर्व नाबार्ड की R I D F योजना के द्वारा 50 वर्ग मीटर से 200 वर्ग मीटर तक पॉलीहाउस निर्माण के लिए 20% अंशदान के रूप में धनराशि जमा कराई गई लेकिन आज तक विभाग वह पोली हाउस नहीं लग पाए और ना ही किसानों को उनका पैसा वापस दिया गया किसानों ने उद्यान विभाग पर 57 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है। किसानों ने कहा कि 13 महीने बीतने के बाद भी विभाग ने ना तो पॉलीहाउस लगाए और ना ही किसानों का पैसे वापस दिया किसानों की मांग है कि सरकार हमारा पैसा ब्याज सहित वापस दे,प्रदर्शन में ललित पांडे, पूरन भट्ट, चंदन सिंह, पूरन शिल्पकार, नंदन प्रसाद, गोपाल सिंह, अमन सिंह, जितेंद्र सिंह, गणेश जोशी, रोहित सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

