अल्मोड़ा उत्तराखंड: शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जगतपुरा- जयपुर द्वारा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में प्रो. रिज़वाना सिद्दीकी को ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान भव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। प्रो. सिद्दीकी वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष होते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं
और विद्यार्थियों के समग्र विकास, विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों ने न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाया है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर आयोजकों ने प्रो. सिद्दीकी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित करते हुए कहा कि प्रो. सिद्दीकी का समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए एक योग्य चयन बनाती है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट एवं शिक्षा संकाय के समस्त प्राध्यापकों ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सम्मान प्राप्त करने पर प्रो. रिज़वाना सिद्दीकी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेंगी।
यह उपलब्धि न केवल उनके संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

