द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को डॉ० बी० आर० अंबेडकर समिति द्वाराहाट के तत्वाधान में अंबेडकर पार्क द्वाराहाट में विश्वरत्न डॉ० बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ० बी० आर० अंबेडकर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद लहरी व संचालन प्रकाश आगरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को प्रकाश चंद बौद्ध, गणेश चंद बौद्ध, प्रताप राम, नवल किशोर, प्रेम प्रकाश, ताराचंद्र आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कृष्ण प्रसाद आगरी, विपिन चंद्र, प्रेम प्रकाश, युगल किशोर आर्य, गौतम आर्य, हरीश आगरी, राजेंद्र कुमार, नंदन प्रसाद आगरी, गोपाल कृष्ण, कुंदन, अनिल आगरी, प्रदीप कुमार, प्यारेलाल आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।








